कुठला पुलिस की सतर्कता:* इंद्रानगर पावर हाउस क्षेत्र से बैट्री सहित दो संदिग्ध युवक गिरफ्तार

💥 कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्र की अगुवाई में कार्रवाई: बैट्री चोरी के शक में दो युवक हिरासत में 💥
कटनी . पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) के द्वारा समाज को भय मुक्त एवं निर्बाध जीवन यापन का वातावरण देने बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में दिनांक 28/04/2026 के कुठला पुलिस को इन्द्रानगर पावर हाउस क्षेत्र में गश्त के दौरान कुठला पुलिस की सतर्कता से संदिग्ध अवस्था में बैट्री सहित दो युवक पकड़े गए, बेट्री के सम्बंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर बैट्री जप्त कर युवकों के विरुद्ध कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त हुई है ।
दिनांक 28/04/2026 को थाना क्षेत्र में भ्रमण के गश्त दौरान कुठला पुलिस द्वारा जुर्म-जरायम की रोकथाम हेतु गश्त की जा रही थी इसी दौरान इन्द्रानगर पावर हाउस के पीछे एक होण्डा साईन मोटर साइकिल क्रमांक MP35ZC4254 पर दो संदिग्ध युवक ऑरेंज एवं काले रंग की “Liv Fast” कम्पनी की बैट्री लेकर खड़े मिले जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम संदीप रजक पिता जालम रजक उम्र 26 वर्ष निवासी कुम्हारी थाना पवई जिला पन्ना एवं इशाक उर्फ भूरा खान पिता सिकंदर खान उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कुम्हारी मुस्लिम मोहल्ला थाना पवई जिला पन्ना का होना बताया जिनसे बैट्री से सम्बंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया जिनके द्वारा कोई संतुष्टिपूर्वक उत्तर नही दिया गया तथा बैट्री के सम्बंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किये गये । संदेह के आधार पर उक्त बैट्री को धारा 106 BNSS के तहत इस्तगासा तैयार कर विधि सम्मत कार्यवाही की गई ।
नाम अनावेदक – 1. संदीप रजक पिता जालम रजक उम्र 26 वर्ष निवासी कुम्हारी थाना पवई जिला पन्ना
2. इशाक उर्फ भूरा खान पिता सिकंदर खान उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कुम्हारी मुस्लिम मोहल्ला थाना पवई जिला पन्ना
विशेष भूमिकाः– थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक तीरथ टेकाम द्वारा हमराह आरक्षक मनोज सिंह राजपूत व अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है।




