चंद्रप्रभ भगवान के वार्षिक उत्सव की धूम, जैन समुदाय का महोत्सव
हुकुमचंद जैन बंगला मंदिर में पंच दिवसीय कार्यक्रम

*कटनी में जैन मंदिर में वार्षिक उत्सव का आयोजन*
बालकिशन नामदेव की रिपोर्ट

कटनी के हुकुमचंद जैन बंगला मंदिर में विराजमान अतिशयकारी चमत्कारी 1008 श्री चंद्रप्रभ भगवान के वार्षिक उत्सव एवं मस्तीका अभिषेक के साथ पंचदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 26 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक चलेगा।
*कार्यक्रम की विशेषताएं*
– कार्यक्रम की शुरुआत 26 नवंबर को प्रातः घटयात्रा के साथ हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए बंगला मंदिर पहुंची।
– मुनिश्री 108 पदम सागर जी के सानिध्य में आयोजित हो रहा है।
– कार्यक्रम में जैन समाज के अनेक लोग इंद्र-इन्द्राणी बने हैं।
– रात्रि में चक्रवर्ती प्रवीण जैन मल्ले द्वारा महाआरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
*कार्यक्रम का समय*
– कार्यक्रम सुबह 7 बजे से 12:30 तक चलेगा।
– मुनि श्री के प्रवचन सुबह 9:30 से होंगे।
*आमंत्रण*
सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से अपील है कि कार्यक्रम में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त करें।




