“गाजियाबाद लिटरेचर फेस्टिवल का तीसरा संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न
"गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर को समर्पित था गाजियाबाद लिटरेचर फेस्टिवल"

गाजियाबाद लिटरेचर फेस्टिवल का तीसरा संस्करण 6 दिसंबर को बाल भारती पब्लिक स्कूल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस वर्ष का फेस्टिवल गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर को समर्पित था और इसे ‘गीतांजलि’ नाम दिया गया था।

फेस्टिवल में कविता-पाठ, कहानी-लेखन, पुस्तक विमोचन, संवाद सत्र, पैनल चर्चाएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। इस अवसर पर साहित्य की बदलती भूमिका, युवाओं में रचनात्मक अभिव्यक्ति और भाषा के महत्व जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
गाजियाबाद साहित्य समिति द्वारा आयोजित इस फेस्टिवल में चालीस से अधिक कवि, लेखक और साहित्यकार शामिल हुए। इस वर्ष से डॉ. कुंवर बेचैन स्मृति काव्य सम्मान की शुरुआत की गई है, जिसे प्रख्यात कवि श्री राजेश चेतन जी को दिया जाएगा।
विद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को साहित्य, विचार और कला की दुनिया से परिचित कराना है, जिससे उनमें आत्मविश्वास, भाषा कौशल और रचनात्मक सोच को बढ़ावा मिले।




