टॉप न्यूज़देशमध्य प्रदेशराजनीति

कटनी में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन आज, असम के सीएम की टिप्पणी के खिलाफ पुतला दहन

सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन, महिला कांग्रेस ने की निंदा

कटनी में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, असम के सीएम की टिप्पणी के खिलाफ पुतला दहन

 

कटनी: असम के भाजपा से मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा सरमा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय खड़गे जी के प्रति की गई आपत्तिजनक एवं अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में कटनी शहर महिला कांग्रेस की ओर से पुतला दहन किया जाएगा। यह कार्यक्रम आज दिनांक 9 अप्रैल, समय शाम 5.20 बजे, पुरानी कचहरी चौक, वेंकट लाइब्रेरी के पास आयोजित किया जाएगा।

 

महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रजनी वर्मा ने बताया कि असम के सीएम की टिप्पणी न केवल एक वरिष्ठ नेता का अपमान है, बल्कि सामाजिक मर्यादाओं और सम्मानजनक संवाद की परंपरा के भी खिलाफ है। महिला कांग्रेस इस तरह की असभ्य भाषा और दलित विरोधी मानसिकता की कड़ी निंदा करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!