कैमोर नगर परिषद अध्यक्ष ने छात्रों को साइकिलें वितरित कीं
शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

कैमोर में शिक्षा को मिली नई रफ़्तार, 30 छात्रों को साइकिलें सौंपी गईं*
कैमोर नगर परिषद के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में 30 छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर ने की।
*छात्रों के चेहरों पर मुस्कान*
साइकिल प्राप्त कर छात्रों के चेहरों पर खिली मुस्कान ने कार्यक्रम को और विशेष बना दिया। दूर दराज़ से आने वाले विद्यार्थियों के लिए यह सुविधा अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है।
*अध्यक्ष का उद्बोधन*

अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर ने कहा कि साइकिल केवल एक साधन नहीं, बल्कि यह छात्रों की शिक्षा यात्रा को रफ्तार देने वाला साधन है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, समय और सुविधा ये तीनों लाभ एक साथ मिलते हैं।
*विधायक की दूरदर्शिता*
अध्यक्ष ने विधायक की दूरदर्शिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से विद्यालय का विकास हुआ है। विधायक द्वारा विद्यालय को उच्चतर माध्यमिक से हायर सेकेंडरी में उन्नत करवाना ऐतिहासिक कदम है।
*कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य*
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे पलक नमीत ग्रोवर अध्यक्ष, नगर परिषद कैमोर, संतोष केवट उपाध्यक्ष, मनीष नावेद पार्षद, प्रधानाचार्य अल्का श्रीवास्तव, प्रमोद प्यासी (अध्यापक), मंजीत कौर (अध्यापिका) ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




