टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

जल संरक्षण के लिए निकाली रैली..

ढीमरखेड़ा में जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान

ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत भमका में वाटरशेड महोत्सव का आयोजन*

कटनी में जल संरक्षण और जल संवर्धन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जल यात्रा के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया गया।

*जल यात्रा के माध्यम से दिया गया जल संरक्षण का संदेश*

कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों, स्थानीय ग्रामीण जनों, मातृशक्तियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। जल यात्रा में स्थानीय महिलाओं ने मिट्टी के कलश रखकर और स्लोगन से लिखी तख्तियों के साथ भ्रमण किया।

*भूमि पूजन, लोकार्पण और वृक्षारोपण*

कार्यक्रम में परियोजना क्रमांक 1 एवं 2 के अंतर्गत लगभग डेढ़ करोड़ लागत से जल संरक्षण एवं संवर्धन के तालाबों और खेत तालाब का भूमि पूजन और लोकार्पण किया गया। इस दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों ने प्रकृति को हरा भरा बनाए रखने और पर्यावरण संतुलन की दृष्टि से विविध प्रकार की प्रजातियों के पौधे रोपित किए।

*नेट शेड का शुभारंभ*

जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संतोष दुबे ने रिबन काटकर ग्राम पंचायत भमका में निर्मित नेटशेड का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य मौसमी सब्जियों के बीज तैयार कर किसानों को उपलब्ध कराना है।

*जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान*

कार्यक्रम में जल संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले जागरूक नागरिकों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!