क्राइममध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

रक्षक बने भक्षक: आरबी एसोसिएट्स के सुपरवाइजर पर वसूली के आरोप

धान खरीदी केंद्रों में गुणवत्ता परखने के नाम पर ब्लैकमेलिंग और वसूली

कटनी जिले में धान खरीदी केंद्रों पर अवैध वसूली का मामला फिर सामने आया है। जहा आरबी एसोसिएट्स भोपाल के सुपरवाइजर उपेंद्र सिंह पर आरोप है कि वे अपने गुर्गों के माध्यम से खरीदी केंद्रों से अवैध वसूली करवा रहे हैं, जिसका बोझ सीधे किसानों पर पड़ रहा है।

विवादास्पद कंपनी आरबी एसोसिएट्स को कटनी जिले में गुणवत्ता जांच के लिए प्रशिक्षित सर्वेयर और असेयर नियुक्त करने का काम सौंपा गया है। लेकिन आरोप है कि इस कंपनी के सुपरवाइजर उपेंद्र सिंह अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध वसूली में शामिल हैं। इतना ही नही सुपरवाइजर द्वारा ज़िले भर मे वसूली करने जोन में बांट रखा है। सूत्रों की मानें तो विजयराघवगढ़ तहसील के धान खरीदी केंद्रो मे इनका प्रमुख गुर्गा अनिकेश्वर कुशवाहा लगा हुआ है जो इस पूरे जोन को देखता है और खरीदी प्रभारियों को फोन लगाकर धमकी देता है। जिसका ऑडियो भी संवाददाता के पास है। सुपरवाइजर उपेंद्र सिंह के निर्देशों पर सर्वेयरों द्वारा किसानों से भी पांच रुपए प्रति क्विंटल लेने निर्देषित दिए है। जिनका पालन न करने वालो को सजा ए नौकरी से छुट्टी कर दी जाती है। तहसीलवार इनके गुर्गों वसूली का  खेल बेधड़क खेलते है। जिनमे से एक टीम जो बहोरीबंद केन्द्र पहुंची थी उसका विडियो भी सोसल मीडिया पर वायरल है।

एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें चार व्यक्ति एक सफेद रंग की स्कार्पियो कार (भोपाल पासिंग) में सवार होकर बहोरीबंद तहसील के धान खरीद केंद्रों में जाकर अवैध वसूली करते नजर आ रहे हैं। इनके नाम अतुल नायक ,अनिल मिश्रा, अक्षय गर्ग, और रामानंद पांडे हैं। ये टीम बहोरीबंद जोन मे काम करती है।

*कलेक्टर से मांग: जांच कराएं, सख्त कार्रवाई करें*

कटनी कलेक्टर से मांग है कि वे इस मामले की सघन जांच करवाएं ताकि उक्त चारों कार सवार युवकों का संबंध किन किन प्रशासकीय अधिकारी, कर्मचारियों से है इसका भी खुलासा हो सके। आरबी एसोसिएट्स के सुपरवाइजर उपेंद्र सिंह और उनके गुर्गों पर सख्त कार्रवाई करें। साथ ही कंपनी की निविदा तत्काल निरस्त की जाए ताकि किसानों को इस तरह के शोषण से बचाया जा सके।

*इनका कहना है* 

वहीं इस वायरल विडियो पर आर.बी. एसोसिएट भोपाल के सुपरवाइजर उपेंद्र सिंह से फोन में संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने दो दो बार फोन लगाने पर भी जवाब नही दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!