टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

श्रमजीवी पत्रकार संघ का मेगा आयोजन..करौंदी में समग्र विकास और पर्यटन पर विशेष विमर्श कल ,तैयारियां पूर्ण

समग्र विकास और पर्यटन पर चर्चा के लिए करौंदी तैयार

कटनी . करौंदी (मध्यप्रदेश) में 21 दिसंबर 2025, रविवार को होने वाले समग्र विकास एवं पर्यटन क्षेत्र घोषणा पर विशेष विमर्श के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, जिला इकाई, कटनी के जिला प्रभारी सुरेंद्र सिंह राजपूत और जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व निदेशक, राज्यसभा टीवी श्री राजेश बादल और महर्षि महेश योगी विश्वविद्यालय के कुलगुरू श्री प्रमोद वर्मा मुख्य वक्ता होंगे। माननीया हिमाद्री सिंह (सांसद लोकसभा शहडोल), श्रीमती कविता पंकज राय (जिला पंचायत सदस्य), श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह (क्षेत्रीय विधायक) और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

*कार्यक्रम की जानकारी:*

– दिनांक: 21 दिसंबर 2025, रविवार

– समय: दोपहर 12 बजे से

– स्थान: करौंदी (मध्यप्रदेश)

– आयोजक: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, जिला इकाई, कटनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!