उन्नाव रेप कांड: कुलदीप सेंगर को मिली जमानत पर भड़की महिला कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन
कुलदीप सेंगर की जमानत रद्द करने की मांग - महिला शक्ति ने उठाई आवाज

उन्नाव रेप कांड के दोषी कुलदीप सेंगर को मिली जमानत पर भड़की महिला शक्ति
बाल किशन नामदेव संवादाता निडर आवाज
देश की बेटियों और महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए कटनी की धरती से महिला शक्ति ने एक बार फिर बुलंद आवाज़ उठाई। कटनी शहर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव रजनी वर्मा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने उन्नाव नाबालिग रेप कांड के दोषी एवं भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा पॉक्सो एक्ट में दी गई जमानत के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
महिला कांग्रेस की नेत्रियों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए जिला मुख्यालय कटनी में डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महिलाओं ने साफ शब्दों में कहा कि कुलदीप सिंह सेंगर एक ऐसा आरोपी है, जिसने 17 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार जैसा घृणित अपराध किया और न्याय की मांग करने वाले पीड़िता के परिजनों की हत्या तक करवाई।
महिला कांग्रेस ने कहा कि इस जघन्य अपराध के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश देखने को मिला था और माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, जो न्याय और संविधान की जीत थी। लेकिन अब दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा यह कहते हुए जमानत देना कि पीड़िता के परिवार की सुरक्षा के लिए आरोपी को जेल में नहीं रखा जा सकता — न केवल पीड़िता बल्कि देश की समस्त महिलाओं के साथ अन्याय है।
न्यायपालिका पर भरोसा डगमगाने का आरोप
रजनी वर्मा ने कहा कि देश की हर महिला न्याय के लिए अदालत की ओर देखती है, लेकिन यदि बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों के दोषियों को इस तरह जमानत पर रिहा किया जाएगा, तो अपराधियों का मनोबल बढ़ेगा और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को खुला संरक्षण मिलेगा। ऐसे फैसले न्यायपालिका की निष्पक्षता और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।
महिला शक्ति की दो टूक मांग
महिला कांग्रेस ने राज्यपाल महोदय से स्पष्ट मांग की है कि
👉 बलात्कार एवं हत्या के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को मिली जमानत तत्काल रद्द की जाए,
👉 ताकि देश की बेटियों का न्याय व्यवस्था पर विश्वास बना रहे और अपराधियों में कानून का भय कायम हो।
इस महिला शक्ति के प्रदर्शन में

ग्रामीण महिला जिला अध्यक्ष माधुरी जैन, शहर कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी, ब्लॉक अध्यक्ष जीतू गुप्ता, जिला महिला उपाध्यक्ष आदिता वर्मा, मंजू निषाद, कल्पना पाठक, कांति चौबे, शशि प्रभा यादव, माया चौधरी, रूपा पाठक, दुर्गावती कोल, भावना मिश्रा, रतन यादव, गीता निषाद, नजमा बी, सुमन लता, अंगूरी निषाद, अजय कोल गोटिया, संजय गुप्ता, नारायण निषाद, मंगल सिंह, हर्ष सेन, ब्रजेश मौर्य, अमर, हर्षित, आदिल मंसूरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।




