कन्हवारा में झोलाछाप डॉक्टर पर प्रशासन की कार्रवाई, फरार हुआ प्रवीण मित्रा
छापा पड़ने की पूर्व में ही समेटा दुकान..

छापामार कार्यवाही लीक होने से फिर बच निकला झोलाछाप डॉक्टर
उल्लेखनीय है कि ग्रामीणों ने सीएमएचओ कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी थी। जिसकी खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और कटनी के कन्हवारा में जिला प्रशासन की टीम ने झोलाछाप डॉक्टर प्रवीण मित्रा की क्लीनिक में छापामार कार्रवाई की। टीम में जिला स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर समीर सिंघई समेत चार सदस्यीय दल स्थानीय थाने की पुलिस और तहसीलदार कटनी रामटेके शामिल थे। लेकिन कार्रवाई की भनक लगते ही प्रवीण मित्रा मौके से फरार हो गया।
*क्या है मामला?*
– प्रवीण मित्रा की क्लीनिक में छापामार कार्रवाई की गई।
– डॉक्टर का बेटा बोला – प्रवीण मित्रा 6 महीने से बंगाल गए हैं।
– लेकिन कल ही भाजपा नेताओं के साथ प्रवीण मित्रा की फोटो वायरल हुई थी।

– तहसीलदार रामटेके ने बताया – संयुक्त दल ने आकस्मिक निरीक्षण किया, लेकिन क्लीनिक का संचालन नहीं हो रहा था।
– झोलाछाप डॉक्टरों पर निगरानी रखने और कार्रवाई करने का संदेश दिया गया है।
आंदोलन की चेतावनी*
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा
*क्या होगी आगे की कार्रवाई?*
क्या आपको लगता है कि झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई से मरीजों को राहत मिलेगी? क्या प्रशासन को और क्या कदम उठाने चाहिए?




