कटनी के लमतरा में नशे का ‘अड्डा’: मेन रोड पर सुबह से शाम तक बिक रहा गांजा, ग्रामीणों में रोष
दबंग के इशारे पर चल रहा खेल:* लमतरा में नवयुवक से बिकवा रहे गांजा, अवैध दारू भी सक्रिय

लमतरा मेन रोड पर सुबह से शाम तक गांजे का ‘खुला बाजार’, “दबंग” नवयुवक से करा रहे बिक्री
*कटनी।* ग्राम पंचायत चाका अंतर्गत ग्राम लमतरा में मादक पदार्थ गांजे की बिक्री खुलेआम हो रही है। सूत्रों के मुताबिक गांव में मेन रोड किनारे मजदूरी में लगे एक नवयुवक से दबंग द्वारा पिछले कुछ महीनों से लगातार गांजा बिकवाया जा रहा है।
*सुबह होते ही शुरू, देर शाम तक चलता कारोबार*
ग्रामीणों का कहना है कि सुबह होते ही मेन रोड पर गांजे की पुड़िया बिकना शुरू हो जाती है और देर शाम तक यह सिलसिला चलता है। लमतरा में गांजे के साथ अवैध शराब और अन्य गैर कानूनी गतिविधियों की भी शिकायतें सामने आ रही हैं।
*युवाओं पर खतरा, ग्रामीणों ने लगाई गुहार*
खुलेआम नशा बिकने से गांव के युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस काले धंधे को तुरंत बंद कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।




