Uncategorized

कुठला के खमतरा गांव में अवैध शराब बिक्री जोरों पर, पुलिस की कार्रवाई नहीं

ग्रामीणों का आरोप: पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत से शराब माफिया बेखौफ

😡 *कटनी जिले में अवैध शराब बिक्री का खेल, पुलिस की चुप्पी*

 

कटनी जिले में अवैध शराब बिक्री का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। महिलाएं और ग्रामीण बार-बार पुलिस को शिकायत करते हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। अभी गत दिन ही स्लिमनाबाद क्षेत्र से बड़ी संख्या महिलाएं अवैध दारू पकड़कर एसपी दरबार पहुंची और अवैध शराब बिक्री बंद कराने गुहार लगाई है। वही मामला कुठला थाना क्षेत्र के ग्राम खमतरा का है, जहां अवैध शराब बिक्री के खिलाफ लगातार खबरें प्रकाशित हो रही है फिर भी कार्यवाही नगण्य है और शराब बिक्री जोरों पर है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत से शराब माफिया बेखौफ हैं। उन्होंने कई बार इस मामले में शिकायत भी की है और अवैध शराब बिक्री पर लगाम लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वे भी स्वयं अब गांव की अवैध दारू को पकड़ने का काम करेंगे साथ ही उग्र प्रदर्शन करेंगे।

*ग्रामीणों के आरोप:*

– पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत से शराब माफिया बेखौफ हैं।

– अवैध शराब बिक्री के खिलाफ शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं होती।

– ग्रामीणों को धमकी दी जाती है कि अगर शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा।

– अवैध शराब बिक्री से गांव में अपराध और नशे की समस्या बढ़ रही है।

*पुलिस , आबकारी विभाग की चुप्पी:*

– पुलिस और आबकारी विभाग ने खमतरा में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

– ग्रामीणों की शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

– पुलिस की चुप्पी से शराब माफिया का हौसला बढ़ रहा है। 😡

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!