मध्यप्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
कटनी में कर्मचारियों की मूलभूत समस्याओं का निराकरण करने की मांग

😊 *मध्यप्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन*
कटनी जिले के मध्यप्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ ने डिप्टी कलेक्टर श्री प्रदीप मिश्रा को माननीय मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें अल्प वेतन भोगी, स्थाई कर्मी, दैनिक वेतन भोगी, अंशकालीन एवं सुरक्षा श्रमिकों की मूलभूत समस्याओं का निराकरण करने की मांग की गई है।
*मुख्य मांगें:*
– पुनरीक्षित सातवां वेतन वेतनमान एवं शासकीय कर्मचारियों के समान चिकित्सा सुविधा, अवकाश, अनुग्रह राशि जैसी समस्त मूलभूत सुविधाएं दी जाएं
– दैनिक वेतन भोगी सुरक्षा श्रमिकों को योग्यता और अनुभव को ध्यान में रखते हुए रिक्त पदों की पूर्ति में प्राथमिकता देते हुए नियमित किया जाए
– अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालिक मानते हुए योग्यता प्रस्ताव को दृष्टिगत रखते हुए नियमितीकरण किया जाए
संघ के जिला अध्यक्ष भागीरथ तिवारी ने बताया कि प्रदेश के समस्त कर्मचारियों में अपने भविष्य को लेकर असंतोष एवं हताशा व्याप्त है, इसलिए माननीय मुख्यमंत्री जी से कर्मचारी हित में समस्याओं के निराकरण का आग्रह किया है। 😊




