मध्य प्रदेशराजनीतिलोकल न्यूज़

कटनी से कांग्रेस का ऐलान – लोकतंत्र पर हमला नहीं सहेंगे!

संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए इंदिरा ज्योति अभियान

🔥 इंदिरा ज्योति से संविधान की मशाल जली! कटनी से कांग्रेस का ऐलान – लोकतंत्र पर हमला नहीं सहेंगे! 🔶

 

कटनी में कांग्रेस ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए इंदिरा ज्योति अभियान के माध्यम से सियासी बिगुल फूंका है। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा और राष्ट्रीय समन्वयक भास्कर राव रोकड़े ने केंद्र सरकार पर संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है । इस दौरान कटनी कांग्रेश के नेता जन उपस्थित रहे।

 

*केंद्र सरकार पर आरोप*

– 12 जुलाई 2024 को जारी अधिसूचना के माध्यम से 25 जून को “संविधान हत्या दिवस” मनाने का निर्णय राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है।

– इतिहास को तोड़-मरोड़ कर जनता को भ्रमित करने की साजिश है।

– इंदिरा गांधी के खिलाफ सुनियोजित, तथ्यहीन और झूठे दुष्प्रचार को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।

 

*इंदिरा ज्योति अभियान*

 

– संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और ऐतिहासिक सच्चाइयों की रक्षा का संकल्प अभियान है।

– युवाओं को संविधान की आत्मा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

– कटनी कांग्रेस की एकजुट ताकत का प्रदर्शन किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!