मध्य प्रदेशराजनीति

“एक पौधा धरती के नाम” – कन्हवारा में गूंजा कांग्रेस का नारा, जिला अध्यक्ष ने संभाला फावड़ा

सौरभ सिंह व पप्पू बाजपेई ने कन्हवारा में किया पौधारोपण

कन्हवारा में विश्व पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस नेताओं ने किया पौधारोपण, जिला अध्यक्ष सौरभ सिंह व कद्दावर नेता पप्पू बाजपेई रहे मौजूद

 

कटनी। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को कटनी विधानसभा के कन्हवारा क्षेत्र में कांग्रेसजनों ने पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सौरभ सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ कद्दावर नेता पप्पू बाजपेई ने भी पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश पाटकर, युवा नेता गौरव जार, युवा नेता जितेंद्र सिंह, अंकुश पांडे, श्री राम पांडे,लाला रजक, नरेंद्र पांडे, आशीष कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। सभी नेताओं और ग्रामीणों ने मिलकर कन्हवारा की ऐतिहासिक हनुमान गढ़ी दीवार के पास पौधे लगाए।

जिला अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि पर्यावरण बचाना आज समय की मांग है। हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!