पर्यावरण की रक्षा ही मां की सेवा: सहायक आयुक्त कुरील का कन्हवारा में संदेश
एक पेड़ मां के नाम" अभियान: कटनी सहकारिता विभाग ने कन्हवारा में किया वृक्षारोपण

“एक पेड़ मां के नाम”: सहायक आयुक्त राजयश वर्धन कुरील ने समिति कर्मचारियों संग कन्हवारा में किया वृक्षारोपण
*कटनी।* पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सहायक आयुक्त, सहकारिता *राजयश वर्धन कुरील* ने समिति कार्यालय कन्हवारा में कर्मचारियों के साथ मिलकर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर *सहायक प्रबंधक सौरभ द्विवेदी*, *विक्रेता कृष्णदत्त पाण्डेय, पुरुषोत्तम साहू, नितिन जैन* एवं *ऑपरेटर रोशन कुशवाहा* ने भी मां के नाम पौधे रोपकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।

फोटो में सहायक आयुक्त राजयश वर्धन कुरील स्वयं पौधा लगाते नजर आ रहे हैं। उनके साथ सभी कर्मचारी पौधरोपण में सहयोग करते दिखे। कार्यक्रम के दौरान फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए ताकि आने वाली पीढ़ियों को इसका लाभ मिल सके।

सहायक आयुक्त राजयश वर्धन कुरील ने कहा कि “पेड़ लगाना ही मां की सेवा करना है और धरती को बचाना है। हर व्यक्ति को मां के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए, तभी हम पर्यावरण को सुरक्षित रख पाएंगे।”
समिति कार्यालय कन्हवारा में हुए इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों ने पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया।
*- रिपोर्ट: महेंद्र सिंह सोनी, एडिटर-इन-चीफ, Nidar Awaj News*




