क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीतिलोकल न्यूज़

नगर निगम का गरीब विरोधी चेहरा आया सामने..बड़ों को छूट, गरीबों से लूट

कटनी निगम प्रशासन के निशाने पर गरीब, सेठों को छूट

नगर निगम की दोमुही कार्यवाही, बड़ों को छूट… गरीबों से लूट*

कटनी नगर निगम प्रशासन रोड में अतिक्रमण के नाम पर गरीब व्यापारियों पर तो अपना हंटर चलाता है, लेकिन शहर के सेठों पर कार्यवाही करने की हिमाकत नहीं करता है। ताजा मामला घंटाघर का है, जहां निगम के उड़नदस्ता कर्मी अतिक्रमण पर कार्यवाही का दिखावा कर रहे थे और गरीबों का शोषण कर रहे थे।

*गरीबों की सब्जियां छीनी, सेठों को छूट*

निगम दस्ते ने सड़क किनारे लगी दो सब्जी दुकानों से उनकी सब्जियां छीन ली, लेकिन रोड किनारे बड़ी बड़ी झालर रोड तक लगाए हुए दुकानदारों पर कार्यवाही नहीं हुई। इतना ही नहीं, शहर के नामी जय श्री मन्नानारायण बिल्डिंग के सामने खड़ी दो दो फोर व्हीलर कार इनको मुंह चिढ़ाती रही और निगम कर्मी गरीब पर कार्यवाही कर चले गए।

Oplus_131072

*क्या गरीबों से बददुआ ले रहा प्रशासन?*

Oplus_131072
oplus_0

नाम मात्र की शर्म भी अगर बची हो तो चांडक चौक पुल पर कब्जा कर बनाई दुकानों पर कार्यवाही क्यों नहीं कर रहा है निगम प्रशासन?

क्या गरीबों से की बददुआ नहीं ले रहा प्रशासन? संत राम जर्दा के मालिक द्वारा मेन रोड किनारे पुल की सुरक्षा दीवार तोड़ दी गई और राजस्व विभाग, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी विभाग मुंह तकता रह गया।

अब इस जिले में गरीबों को न्याय और बड़ों को दंड मिलना मुश्किल सा नजर आता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!