मध्य प्रदेशराजनीतिलोकल न्यूज़

कन्हवारा में करूआ रोड निर्माण को लेकर भाजपा-कांग्रेस में राजनीतिक घमासान

भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग तेज, सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप

भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग तेज, सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप*

 

कटनी के कन्हवारा में करूआ रोड निर्माण को लेकर भाजपा और कांग्रेस में राजनीतिक घमासान छिड़ गया है। दोनों ही पार्टियों के नेता इस मुद्दे पर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं और सोशल मीडिया पर जुबानी जंग तेज हो गई है।

कांग्रेस नेता मुकेश पाटकर ने लिखा कि बीस वर्षों से लोग इस रोड का इंतजार कर रहे थे, अंशु मिश्रा की वजह से रोड का काम चालू हो रहा है, गांव वालों को अंशु मिश्रा जी धन्यवाद करना चाहिए। उन्होंने आगे लिखा कि अंशु मिश्रा ने ग्रामीणों की समस्या को समझा और इसका समाधान निकाला।

oplus_0

जिसके जवाब में कन्हवारा के भाजपा युवा नेता, जनपद सदस्य प्रतिनिधि नटराज विश्वकर्मा ने लिखा कि सब कुछ अंशु जी ने ही कर दिया है, बाकी लोग किसी काम के नहीं हैं। कन्हवारा में अंशु जी कितने लोगों को जानते हैं, ये तो यह भाई बताएं। उन्होंने आगे लिखा कि भाजपा विधायक संदीप जायसवाल के प्रयासों से ही करूआ रोड निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा, कांग्रेस इसका बेजा श्रेय लेने की कोशिश न करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!