टॉप न्यूज़देशधर्मयूपी

मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने दिया बड़ा बयान

जनसंख्या नियंत्रण नीति पर भी खड़ा किया सवाल

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने दिया बड़ा बयान, हरिद्वार में मुसलमानों के प्रवेश पर कड़ा रुख अपनाया

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में आयोजित हनुमत कथा के दौरान बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कई समसामयिक और धार्मिक मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त की है।

उन्होंने हरिद्वार के ‘हर की पौड़ी’ में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर कड़ा रुख अपनाया है साथ ही जनसंख्या नियंत्रण नीति पर भी सवाल उठाए।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हरिद्वार में मुसलमानों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने की मांग का समर्थन करते हुए  बड़ा बयान दिया है।

मुख्य बातें:-

जनसंख्या पर बयान: शास्त्री ने हिंदू परिवारों से कम से कम चार बच्चे पैदा करने की अपील की और कहा कि सरकार की 2 बच्चों की नीति के बावजूद कुछ लोग 30-30 बच्चे पैदा कर रहे हैं, यह टिप्पणी विवादित रही।

“नावेद और जावेद” वाला बयान: उन्होंने इस बयान पर सफाई दी कि यह बयान हिंदुओं के लिए है, ताकि उनके बेटे गलत प्रभाव में न आएं और वेदों की शिक्षा लें, न कि “नावेद और जावेद” बनें।

हर की पौड़ी पर टिप्पणी: उन्होंने कहा कि अगर मुस्लिमों को हिंदू धार्मिक स्थलों से परहेज है, तो उन्हें वहां जाने की क्या जरूरत है, उन्होंने “मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है” का उदाहरण दिया।

स्वास्थ्य पर घोषणा: उन्होंने बुंदेलखंड में कैंसर अस्पताल बनाने की बात कही और कहा कि अब मंदिरों में अस्पताल बनेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!