कटनी में व्यापारी जीएसटी बढ़ोत्तरी का हवाला देकर बढ़ा रहे कीमतें, सरकार चुप
कटनी में आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान पर, आम आदमी परेशान

सरसों तेल, आटा और अन्य आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी बढ़ोत्तरी की खबर*
मध्य प्रदेश के कटनी में सरसों तेल, आटा और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें अचानक से सप्ताह भर के अंदर बढ़ गई हैं। स्थानीय शहर के व्यापारी जीएसटी बढ़ोत्तरी का हवाला देकर इन वस्तुओं की कीमतें बढ़ा रहे हैं। हालांकि, सरकार ने तंबाकू उत्पादों पर जीएसटी दर 28% से बढ़ाकर 40% कर दी है, लेकिन आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है ।
विगत महीनों पूर्व भाजपा सरकार की जीएसटी घटाने पर कटनी जिला भाजपा नेताओं द्वारा व्यापारियों से दुकानों दुकानों जाकर वस्तुओं की कीमतें जानी गई थीं। लेकिन अब जीएसटी दरों में बदलाव के कारण कुछ वस्तुओं की कीमतें बढ़ गई हैं। व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी बढ़ोत्तरी के कारण उनकी लागत बढ़ गई है, इसलिए उन्हें वस्तुओं की कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं।

सरकार का कहना है कि आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी दरें पहले की तरह ही हैं, इसलिए कीमतें बढ़ने का कोई कारण नहीं है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करते समय सावधानी बरतें और अधिक कीमतें न दें।




