
😊 संगम के माघ मेले में शंकराचार्य के समर्थन में नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण* 😊
भीम आर्मी चीफ और नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण ने पूज्य शंकराचार्य के समर्थन में बयान दिया है। उन्होंने कहा, “शंकराचार्य जी से वैचारिक मतभेद के बाद भी इंसानियत के नाते मैं उन पर हुए अत्याचार का विरोध करता हूं।” रावण ने योगी सरकार पर तानाशाही नीतियों का आरोप लगाया है, उन्होंने कहा कि शंकराचार्य जी के अनुयायियों की चोटी खींच खींच के उन्हें अपमानित किया गया, ये योगी सरकार की तानाशाही नीतियां नहीं है तो क्या है?
चंद्रशेखर रावण के इस बयान पर चर्चा हो रही है, क्योंकि वह अक्सर हिंदू विरोधी टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। दूसरी ओर, बीजेपी के हिंदूवादी नेता शंकराचार्य को मर्यादा सिखा रहे हैं।




