मध्य प्रदेशलोकल न्यूज़
पूर्व मंत्री संजय पाठक ने किया जूनी राजपूत के कराटे क्लास का उद्घाटन
जूनी राजपूत का नया प्रतिष्ठान: आत्मरक्षा और फिटनेस का नया अध्याय

पूर्व मंत्री संजय पाठक ने जूनी राजपूत के कराटे क्लास का किया उद्घाटन
कटनी: श्रम जीवी पत्रकार संघ के कटनी जिला प्रभारी डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह राजपूत की सुपुत्री जूनी राजपूत के नए कराटे क्लास के उद्घाटन समारोह में पूर्व मंत्री और विधायक विजयराघवगढ़ संजय पाठक मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जूनी राजपूत की यह पहल बच्चों और युवाओं में आत्मरक्षा के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देगी।

जूनी राजपूत को इस सराहनीय प्रयास और नई शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।




