अपराधियों को नहीं बख्शेगी कटनी पुलिस: जिला बदर आरोपी को सीमावर्ती जिलों से निष्कासित किया
कुठला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आदतन अपराधी को जिला बदर किया गया

💥 जिला बदर आरोपी को कुठला पुलिस ने जिला कटनी सहित सीमावर्ती क्षेत्र से किया बाहर
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) के द्वारा समाज को भय मुक्त एवं निर्बाध जीवन यापन का वातावरण बनाएँ रखने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के द्वारा आदतन अपराधी के विरुद्ध जिला बदल प्रकरण तैयार कर पुलिस अधीक्षक कटनी के माध्यम से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कटनी की ओर प्रेषित किया गया था । दिनांक 05/02/2025 को कुठला पुलिस ने आदतन अपराधी मोनू उर्फ मनीष निषाद निवासी पुरैनी थाना कुठला को कटनी जिले सहित सीमावर्ती जिलों से निष्कासित किया गया है।
जिला दण्डाधिकारी महोदय कटनी द्वारा जिला कटनी, दमोह, उमरिया, पन्ना, मैहर की राजस्व सीमा से बाहर चले जाने का आदेश जारी किया गया जिसके पालन में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए जिला बदर आरोपी मोनू उर्फ मनीष निषाद पिता चन्द्रभान निषाद उम्र 20 वर्ष निवासी पुरैनी थाना कुठला को जिला बदर आदेश तामील कर आज दिनांक 05/02/2025 को पुलिस बल की मौजूदगी में उपरोक्त जिलो की सीमा के बाहर निष्कासित किया गया ।
उक्त आरोपी के विरुद्ध पूर्व से मारपीट, अवैध शराब की तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के सम्बंध में प्रकरण दर्ज रहे हैं। आरोपी की आपराधिक गतिविधियों के कारण क्षेत्र में भय एवं असुरक्षा का वातावरण निर्मित हो रहा था, जिसके दृष्टिगत जिला दण्डाधिकारी महोदय कटनी द्वारा आरोपी को 5 माह की अवधि हेतु जिला बदर करने का आदेश पारित किया गया ।
आदेश के पालन में कुठला पुलिस द्वारा आरोपी को आदेश देकर विधिवत कार्यवाही करते हुए उचेहरा जिला सतना छोड़कर उसे आदेश की शर्तों से अवगत कराया गया तथा निर्धारित अवधि तक प्रतिबंधित सीमा में प्रवेश न करने की सख्त हिदायत दी गई।
थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यदि आरोपी आदेश का उल्लंघन किया जाता है तो उसके विरुद्ध विधि अनुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है एवं आमजन से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है।




