क्राइममध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

गांजा तस्करों के खिलाफ बिलहरी पुलिस का अभियान, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

गांजा तस्करी का भंडाफोड़: दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

बिलहरी ( कुठला) पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 किलो गांजे के साथ दो पारधी तस्करों को दबोचा”

 

कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के समस्त थाना/ चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थ पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया , नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया, थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय व हमराह बिलहरी पुलिस स्टाफ को क्षेत्र भ्रमण दौरान बिलहरी से चिखला रोड पहाड़ी के पास रोड किनारे एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़े मिले मोटरसाइकिल में आगे बैठे व्यक्ति के पास एक काले सफेद रंग का पिट्ठू बैग टंगा लिए दिखा जो संदिग्ध प्रतीत हुआ जो पुलिस को देखकर उक्त दोनों व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए मौके पर उपस्थित स्टाफ व राहगीर साक्षियों के समक्ष उक्त व्यक्तियों को अभिरक्षा में लेकर उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम 1.कयामत सिंह पिता मिनश्री लाल बहेलिया उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम कुपना थाना शाहनगर जिला पन्ना 2. रहमत सिंह उर्फ आर्यन पिता इलेज सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कुपना थाना शाहनगर जिला पन्ना का होना बताया काले सफेद रंग का पिट्ठू बैग के बारे में पूछने पर हड़बड़ाने लगा और संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर थैले में अवैध वस्तु होने की संभावना होने से वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए चैक करने पर दो किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया उक्त आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ गांजा व मोटरसाइकिल क्रमांक MP35ML8148 जप्त किया गया व आरोपीयों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।

*सहारनीय भूमिका* : उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, , प्र आर. धर्मेंद्र यादव,भरत विश्वकर्मा ,आर. लव उपाध्याय, संदीप भलावी,सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!