क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

अपनी ही पंचायत में सरपंच के मजदूरी भुगतान का बिल, सचिव की चालाकी उजागर

पंचायत दर्पण पोर्टल में दर्ज है जानकारी, सचिव की चालाकी का पर्दाफाश

भ्रष्टाचार का मामला उजागर, सचिव पर फर्जी बिलों से राशि निकालने का आरोप

कटनी जनपद की घंघरी कलां ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ है। सचिव पर आरोप है कि उन्होंने जानबूझकर धुंधले, अधूरे और बिना जीएसटी नंबर के फर्जी बिल पंचायत दर्पण पोर्टल में फीड करके गलत तरीके से राशि निकाली जा रही है। सरपंच को बाउंड्री वॉल में मजदूरी के नाम पर भी पैसा निकाला जा रहा है।

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, सचिव ने किसान ट्रेडर्स और मॉडर्न आयरन के कच्चे बिल से सामग्री क्रय कर भुगतान किया जा रहा है, जिससे शासन को लाखों रुपए टैक्स का चूना लगाया जा रहा है। यदि इस मामले की सूक्ष्म जांच की जाए, तो सचिव का भारी भ्रष्टाचार और गोलमाल कार्य उजागर हो सकते हैं।

इनका कहना है 

वहीं इस मामले में सचिव आराधना पांडे ने फोन पर बताया कि वे अभी जनगणना की ट्रेनिंग में हैं और बाद में जानकारी देने की बात कही। क्या प्रशासन इस मामले में कार्रवाई करेगा? क्या सचिव के खिलाफ जांच होगी?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!