कटनी में किसानों की फसलें बर्बाद.. प्रशासन-जनप्रतिनिधि सर्वे तक को नहीं पहुंचे
बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे ने दिखाई सक्रियता, क्षेत्र में प्रभावित फसलों का किया मुआयना
कटनी में बारिश से फसलों का नुकसान, प्रशासन की अनदेखी
कटनी, मध्य प्रदेश – कटनी जिले में विगत दिनों भारी तूफान के साथ तेज बारिश से किसानों के खेतों की फसलें प्रभावित हुई हैं। जिले के बहोरीबंद विधायक ने सक्रियता दिखाई है और किसानों के खेतों में पहुंच कर किसानों की फसलों का मुआयना किया है, लेकिन कटनी विधान सभा अंतर्गत प्रभावित क्षेत्रों में न तो प्रशासन के कर्मचारी ही मुआयना करने पहुंचे और न ही जनप्रतिनिधि जन।
कटनी जनपद अंतर्गत क्षेत्रीय पंचायतों कन्हवारा,सहित ग्राम पंचायत जोबी कला के किसान ने बताया कि विगत दिनों हुई तेज बारिश और तूफान के कारण यहां किसानों का काफी नुकसान हुआ है, लेकिन अभी तक कोई सर्वे करने तक नहीं पहुंचा है, जिससे अब लगने लगा है कि जो नुकसान हुआ है उसका मुआवजा मिलना भी दूर की बात है।
स्थानीय किसानों ने प्रशासन से जल्द ही प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। कटनी में बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल बर्बाद हुई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है ।




