बिल नहीं देने पर बिजली विभाग ने पंचायत का काटा कनेक्शन, पानी के लिए जनता उतरी सड़कों पर
पंचायत ने बिल नहीं दिया, पीएचई लाइन काटी गई

ग्राम पंचायत कन्हवारा में पीएचई विद्युत कनेक्शन काटने से पानी का संकट
कटनी/कन्हवारा, मध्य प्रदेश – ग्राम पंचायत कन्हवारा में पीएचई विद्युत कनेक्शन काटने से पानी का संकट पैदा हो गया है। बिजली विभाग ने पंचायत का बिल कई वर्षों से नहीं मिलने के कारण पीएचई लाइन काट दी है, जिससे जनता परेशान है।
आज बड़ी संख्या में महिलाएं ग्राम पंचायत कन्हवारा का घेराव करने पहुंची हैं। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग और पंचायत की उदासीनता से उन्हें परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही बिजली कनेक्शन नहीं जुड़ता है, तो उन्हें पानी के लिए तरसना पड़ेगा।
इस मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पंचायत का बिल कई वर्षों से नहीं मिला है, इसलिए पीएचई लाइन काट दी गई है। उन्होंने कहा कि अगर पंचायत बिल का भुगतान करती है, तो बिजली कनेक्शन फिर से जुड़ जाएगा।
वहीं पंचायत पदाधिकारी का कहना है कि अभी आज दिन 12 बजे ही बिजली विभाग द्वारा 650000 छः लाख पंचास हजार रुपए का बिजली बिल पहुंचाया गया और कहा गया कि बिजली बिल मार्च क्लोजिंग के चलते जमा करवा दीजिए और इतना कहकर बिजली कर्मियों ने कनेक्शन काट दिया, जिससे मोहल्ले की कुछ महिलाएं पानी की समस्या लेकर पहुंची थी। हालांकि कुछ समय बाद कनेक्शन फिर जुड़ा और जनता के लिए वैकल्पिक व्यवस्था हो गई है।




