क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

निडर आवाज की खबर लाई रंग: पढ़रेही में अवैध खनन का भंडाफोड़, क्रेशर में खड़ी की पोकलेन

अवैध खनन पर बड़ा वार: जमुआनी में पोकलेन जब्त, ट्रक थाने में बंद, माफिया जुटा रहे सियासी पैरवी

माफिया हुए भौचक्के: खनिज-आरटीओ की जॉइंट रेड, क्या छूटेगा अवैध परिवहन वाला ट्रक?

जमुआनी-पढ़रेही में अवैध खनन पर बड़ी दबिश, पोकलेन जब्त, ओवरलोड ट्रक थाने में खड़ा_

 

*जमुआनी/पढ़रेही।* अवैध खनन को लेकर ‘निडर आवाज’ में प्रकाशित खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। खनिज विभाग और आरटीओ की संयुक्त टीम ने जमुआनी और पढ़रेही क्षेत्र में रातोंरात दबिश देकर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

*क्या हुई कार्रवाई?*  

खनिज विभाग की माइनिंग टीम ने रात में कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में लगी एक पोकलेन मशीन जब्त की। जब्त पोकलेन को सनडर्शन खदान के क्रेशर में खड़ा कराया गया है। इसके साथ ही बिना लीज की खदान से अवैध परिवहन कर रहे दस चक्का ट्रक क्रमांक MP19HA5975 को भी पकड़ा गया। ओवरलोड और अवैध परिवहन के चलते ट्रक को कैमोर थाने में खड़ा कराया गया है।

*6 महीने से चल रहा था खेल*  

बताया जा रहा है कि बिना लीज की इस खदान से पिछले 6 महीने से अवैध खनन का कारोबार चल रहा था। इससे राजस्व और खनिज विभाग को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा था।

*माफियाओं में हड़कंप*

आरटीओ और खनिज विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार कुछ लोग पकड़े गए ट्रक को छुड़ाने और कार्रवाई रुकवाने के लिए राजनीतिक सिफारिशें जुटाने में लग गए हैं।

 

अब सबकी निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि अवैध परिवहन कर रहे ट्रक पर पूरी कार्रवाई होती है या फिर मामला रफा-दफा कर दिया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!