खबरें छपती रहीं, ठेकेदार फलता रहा: विधायक-सांसद भी मौन, जिला आबकारी अधिकारी का आश्वासन सिर्फ कागजी
नयागांव बना मिसाल, बाकी कटनी बेहाल: शराब दुकानों पर रेट लिस्ट नहीं, आबकारी अफसर बोले- शिकायत करो

दुर्गा चौक से पूरे जिले तक ‘रेवड़ी’ की तरह बांटी पैकारिया, अजित सिंह की अवैध पैकारियों पर आबकारी विभाग मेहरबान, ऑपरेशन शिकंजा भी फेल
“आबकारी अफसर की शह पर ठेकेदार का ‘तांडव’: पूरे कटनी में अवैध पैकारियों का जाल, दुर्गा चौक खिरहनी बना गढ़”
*कटनी।* जिले में आबकारी विभाग के खुल्ला संरक्षण से शराब ठेकेदारों ने लूट मचा रखी है। हालात ये हैं कि दुर्गा चौक खिरहनी शराब दुकान के ठेकेदार अजित सिंह ने पूरे क्षेत्र में अवैध पैकारियों का जाल बिछा दिया है। गली-मोहल्ले में रेवड़ी की तरह अवैध शराब बांटी जा रही है, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना है।
*नयागांव अपवाद, बाकी जिला बेहाल*
नयागांव शराब दुकान एकमात्र अपवाद है जहां सरकारी दुकान के अलावा पैकारी संचालित नहीं है। इसके उलट दुर्गा चौक खिरहनी दुकान से सबसे ज्यादा अवैध पैकारी फैलाई गई है। ठेकेदार ने हर गली-मोहल्ले में अवैध ठिकाने खुलवा दिए हैं।
*’ऑपरेशन शिकंजा’ भी बेअसर*
प्रशासन के ‘ऑपरेशन शिकंजा’ का पंजा भी इस ठेकेदार का बाल बांका नहीं कर सका। गुंडागर्दी चरम पर है। शराब दुकान में रेट लिस्ट तक नहीं लगी है और खुलेआम ऊंची कीमतों पर शराब बेची जा रही है। लगातार खबरें छपने के बावजूद आबकारी विभाग कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहा है।
*सरपंच-ग्रामीणों की आवाज भी दबी*
कन्हवारा में सरपंच और ग्रामीणों के विरोध के बाद भी भ्रष्टाचार चरम पर है। ठेकेदार ने आदिवासी बस्ती बस में एक- नहीं, बल्कि दो-दो स्थानों पर अवैध शराब बिक्री शुरू कर दी है। जनप्रतिनिधियों की आवाज को भी दबाया जा रहा है।
*सवालों के घेरे में सिस्टम*
बड़ा सवाल यह है कि क्या इस जिले में सरकारी सिस्टम इतना लाचार हो गया है या ये सब मिलीभगत से संभव हो रहा है? जिले के विधायक से लेकर सांसद तक इस ओर ध्यान क्यों नहीं दे रहे? आबकारी अधिकारी की चुप्पी ठेकेदार के तांडव को खुला संरक्षण दे रही है।
*उल्लेखनीय है* कि इस पूरे मामले में आबकारी अधिकारी का सुश्री विभा मरकाम का जल्द शराब दुकानों को रेट लिस्ट क्यूं आर कोड वितरित करवाने का आश्वासन भी खोखला साबित हुआ।




