नमी जांचने का ड्रामा, घोटाला दबाने का प्रोग्राम: कलेक्टर का विजयराघवगढ़ दौरा, अनमोल दुबे पर जीरो एक्शन
फोटो खिंचवाने आए कलेक्टर: SDM की अनुशंसा कूड़ेदान में, घोटालेबाज प्रभारी को खुली छूट*
‘नमी देखने’ पहुंचे कलेक्टर, ‘घोटाला देखने’ का वक्त नहीं: विजयराघवगढ़ में औचक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर
*कटनी/विजयराघवगढ़।* गेहूं खरीदी केंद्रों में लगातार मिल रही शिकायतों और मीडिया की सुर्खियों के बीच कलेक्टर कटनी ने बुधवार को विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र का सघन दौरा किया। कलेक्टर ने देवरा, कारीतलाई समेत अन्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर वास्तविक हालातों का जायजा लिया।

इस दौरान कलेक्टर ने गेहूं की नमी का परीक्षण किया और गुणवत्ता को लेकर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के वक्त उनके साथ एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ, पीआरओ सहित पूरा सरकारी अमला मौजूद रहा।
गौरतलब है कि विजयराघवगढ़ क्षेत्र का कांटी खरीदी केंद्र पिछले 20 दिनों से 10 हजार बारदाना जब्ती और प्रभारी अनमोल दुबे पर लगे घोटाले के आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। SDM-तहसीलदार की अनुशंसा के बाद भी अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

*जनता का सवाल:* कलेक्टर के दौरे में ‘नमी’ तो जांची गई, लेकिन ‘घोटाले’ पर कार्रवाई कब होगी? कांटी केंद्र के आरोपी प्रभारी पर चुप्पी क्यों?




