घोटाले पर आर-पार: कटनी OBC महासभा का ऐलान- सोमवार को कलेक्ट्रेट घेरेंगे, विधायक का पुतला फूंकेंगे
हिम्मत कहाँ से आती है?': अनमोल दुबे के संरक्षक पर सवाल, OBC महासभा 11 मई को देगी कलेक्टर को ज्ञापन
SDM की रिपोर्ट रद्दी में, अब सड़क पर संग्राम: 11 मई को कलेक्टर को ज्ञापन, विधायक के पुतला दहन का ऐलान
*कटनी, 09 मई 2026।* विजयराघवगढ़ के 10 हजार बारदाना घोटाले में प्रशासन की चुप्पी के खिलाफ ओबीसी महासभा, जिला कटनी ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। महासभा ने सोमवार 11 मई 2026 को दोपहर 12 बजे ‘विशाल ज्ञापन‘ का आह्वान किया है।
*कलेक्टर को ज्ञापन, विधायक का पुतला दहन*
ओबीसी महासभा द्वारा जारी पोस्टर के अनुसार संगठन कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपेगा। साथ ही क्षेत्रीय विधायक का पुतला दहन भी किया जाएगा।

*मुख्य मांगें:*
1. *कांटी खरीदी केंद्र प्रभारी अनमोल दुबे को तत्काल पद से हटाया जाए*
2. *अनमोल दुबे पर तत्काल FIR दर्ज की जाए*
*’मास्टरमाइंड कौन?’ – महासभा का सीधा सवाल*

पोस्टर में सबसे बड़ा सवाल उठाया गया है: *”विजयराघवगढ़ SDM के जांच प्रतिवेदन पर भी कार्यवाही नहीं! आखिर बारदाना घोटाले का मास्टरमाइंड कौन?”* साथ ही पूछा गया है: *”आखिर इतनी हिम्मत आती कहाँ से है, कौन है अनमोल दुबे का संरक्षक?” “इस संबंध में विधायक संजय पाठक और अनमोल दुबे से पक्ष जानने का प्रयास किया, संपर्क नहीं हो सका।”
*20 दिन से फाइल दबी, आरोपी बेखौफ*
गौरतलब है कि करौंदी गेहूं खरीदी केंद्र पर 10 हजार बारदाना जब्त हुए 20 दिन से अधिक हो चुके हैं। SDM-तहसीलदार की जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी की पुष्टि के बावजूद अनमोल दुबे पर FIR तक दर्ज नहीं हुई। उल्टा आरोपी मीडिया को धमकी दे रहा है कि “जिले में मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, राष्ट्रीय स्तर पर जाओ।”
*विधायक क्यों निशाने पर?*

ओबीसी महासभा का आरोप है कि यह घोटाला प्रदेश के सबसे रहीस प्रतिनिधी विधानसभा क्षेत्र विजयराघवगढ़ में हुआ है। 20 दिन बीतने के बाद भी विधायक की तरफ से एक बयान तक नहीं आया। संगठन का कहना है कि विधायक की चुप्पी ही संरक्षण का सबूत है, इसलिए पुतला दहन किया जाएगा।
*11 मई को कटनी कलेक्ट्रेट में हंगामे के आसार*
महासभा ने जिले भर के कार्यकर्ताओं को 11 मई दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचने का आह्वान किया है। पोस्टर में भीड़, मुट्ठी ताने प्रदर्शनकारी और जलते पुतले का ग्राफिक्स इस्तेमाल किया गया है, जिससे बड़े प्रदर्शन के संकेत मिल रहे हैं।
*प्रशासन अलर्ट:* 11 मई के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने कलेक्ट्रेट में सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है।
पोस्टर वायरल होने के बाद जिले की सियासत गरमा गई है। अब देखना है कि 11 मई से पहले प्रशासन कार्रवाई करता है या महासभा सड़क पर उतरती है।




