श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत: झिरिया मंदिर में विवेक तनखा के सौजन्य से लगेगा हैंडपंप, ‘अंशु’ मिश्रा ने किया भूमिपूजन
Good News: कटनी के कैलवारा खुर्द में माता के मंदिर में नहीं होगी पानी की किल्लत, राज्यसभा फंड से हैंडपंप का काम शुरू

मां विलासों धाम में गूंजा जयकारा: राज्यसभा सांसद विवेक तनखा के मद से हैंडपंप का भूमिपूजन, दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ ने कन्याओं संग किया शुभारंभ
कटनी-मुडवारा:* विधानसभा क्षेत्र कटनी-मुडवारा की ग्राम पंचायत *कैलवारा खुर्द स्थित श्री श्री मां विलासों धाम झिरिया मंदिर* में श्रद्धालुओं की सालों पुरानी मांग आज पूरी हो गई। *राज्यसभा सदस्य श्री विवेक तनखा जी* के राज्यसभा मद से स्वीकृत हैंडपंप के खनन कार्य का भूमिपूजन आज धूमधाम से संपन्न हुआ।
*कन्याओं के हाथों हुआ शुभारंभ*

भूमिपूजन का कार्य *श्री दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ जी* ने देवीस्वरूप कन्याओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर विधि-विधान से किया। माता के जयकारों के बीच हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
मंदिर के कार्यक्रमों में अब नहीं होगी पानी की कमी

प्रसिद्ध मां विलासों धाम मंदिर में सालभर अनेकों धार्मिक कार्यक्रम, भंडारे और मेलों का आयोजन होता है। *पानी की कमी के कारण ग्रामवासियों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।* हैंडपंप लगने के बाद अब श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।
*क्षेत्रवासियों ने जताया आभार*

ग्रामवासियों ने राज्यसभा सांसद विवेक तनखा और दिव्यांशु मिश्रा अंशु का आभार जताते हुए कहा कि *”माता के दरबार में जल संकट दूर करने का ये काम पुण्य का काम है।“* मंदिर समिति ने भी सांसद के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।




