टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

SP अभिनय विश्वकर्मा से मुलाकात के बाद कमल मौर्य ने संभाला एडिशनल SP का पदभार

कटनी में कानून व्यवस्था मजबूत करेंगे कमल मौर्य: सामुदायिक पुलिसिंग पर जोर

कटनी के नए एडिशनल SP बने कमल मौर्य, SP अभिनय विश्वकर्मा से ली कानून व्यवस्था की जानकारी, पदभार ग्रहण

 

*कटनी।* कटनी जिले को शुक्रवार 12 जून 2026 को नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मिला। नवागत एडिशनल SP श्री कमल मौर्य ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पदभार से पहले उन्होंने SP श्री अभिनय विश्वकर्मा से मुलाकात कर जिले की भौगोलिक स्थिति, वर्तमान चुनौतियों और प्राथमिकताओं पर मार्गदर्शन लिया।

 

*SP से ली जानकारी, फिर संभाला चार्ज*

कार्यालय पहुंचकर श्री मौर्य ने सर्वप्रथम SP अभिनय विश्वकर्मा से औपचारिक परिचय किया। इसके बाद जिले की कानून व्यवस्था, अपराधों की स्थिति, भौगोलिक परिदृश्य और कार्य प्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। SP से मार्गदर्शन प्राप्त करने के बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।

 

पदभार ग्रहण करने के पश्चात नवागत एडिशनल SP ने कार्यालय की सभी शाखाओं का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

*”आमजन को सुरक्षा-न्याय सर्वोच्च प्राथमिकता“*

पदभार ग्रहण के बाद श्री मौर्य ने कहा कि वे वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन को त्वरित न्याय, सुशासन, सुरक्षा एवं विश्वास प्रदान करना होगी।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में बेहतर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!