क्राइममध्य प्रदेश

“बिलहरी के ‘सिंघम’ सुयश पाण्डेय की दबिश: सट्टा किंग संजय सनोड़िया मौके से गिरफ्तार”

"खबर छपते ही हरकत में आई पुलिस, सट्टा किंग संजय सनोड़िया सलाखों के पीछे"

निडर आवाज ने उठाया था मुद्दा, अब रंग लाया असर: बिलहरी पुलिस की दबिश में सट्टा किंग संजय सनोड़िया गिरफ्तार

 

*कटनी/बिलहरी* अवैध सट्टा-जुए के खिलाफ निडर आवाज द्वारा पूर्व में प्रमुखता से उठाए गए मुद्दे का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (IPS) के निर्देशन में बिलहरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सट्टा पट्टी काटते आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

निडर आवाज ने कुछ दिन पहले चौकी बिलहरी क्षेत्र में सट्टा कारोबार बढ़ने की खबर प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान इस ओर खींचा था। उसी के बाद 18/06/2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम करहिया कला में संजू उर्फ संजय सनोड़िया सट्टा पट्टी काट रहा है।

 

सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य व नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पचीसिया के मार्गदर्शन तथा थाना कुठला प्रभारी अखिलेश दाहिया के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय की टीम ने दबिश दी। पुलिस को देख आरोपी भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

 

आरोपी संजय सनोड़िया पिता गुंडा सनोड़िया, 42 वर्ष, निवासी करहिया कला के पास से 2 नग सट्टा पट्टी, 1 डॉट पेन और 310 रुपये नगद जप्त किए गए। जुआ एक्ट में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।

 

*सराहनीय योगदान:* थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया, चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक संतोष कुमार प्रजापति, आरक्षक लव उपाध्याय एवं सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी।

SP अभिनय विश्वकर्मा ने टीम की सराहना की और कहा कि मीडिया द्वारा उठाए गए मुद्दों पर पुलिस तत्काल कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्ट: निडर आवाज महेंद्र सोनी कटनी*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!