क्राइममध्य प्रदेश

थाना एनकेजे पुलिस की तत्परता: अपहृत नाबालिग बालक-बालिका परिजनों को सौंपे

सतना रेलवे स्टेशन से दस्तयाब हुए कटनी के दो नाबालिग, परिजनों ने पुलिस को कहा धन्यवाद

थाना एन.के.जे. पुलिस द्वारा नबालिग बालिका एवम बालक को जिला सतना स्टेशन से किया दस्तयाब

 

कटनी पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा ,अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) श्री रत्नेश मिश्रा के कुशल मार्ग दर्शन में थाना एन.के.जे. प्रभारी को अपहर्त बालिका एवम् बालक को तलाश करने में मिली सफलता।

 

घटना विवरण- कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे ’’आपरेशन मुस्कान ’’ के तहत अधिक से अधिक अपह्रत बालक / बालिका के दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं उप पुलिस महोदय (मुख्या.) श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एनकेजे कटनी के नेतृत्व में बालिका के दस्तयाबी हेतु टीम गठित कर थाना एनकेजे के अप. क्र. 206/26 एवम् 207/26 धारा 137(2) बीएनएस के प्रकरण मे साइबर सेल कटनी से की मदद से थाना एन.के.जे. पुलिस टीम द्वारा जिला सतना रेल्वे स्टेशन से अपहृत नाबालिग बालिका एवम् बालक को पता तलाश कर दस्तयाब किया गया। थाना लाकर परिजनो को सुपुर्द किया गया । बच्चो के मिलने पर दोनों के परिजनो ने एनकेजे पुलिस के कार्य की सराहना की है।

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी उप.निरी.रुपेन्द्र राजपूत , उप.निरी. नरेश झारिया ,प्र.आर.203 राजेश परिहार , प्र.आर. 145 दिवाकर ओझा ,आर.592 जज कुमार तथा साइबर सेल टीम से अजय शंकर साकेत ,अमित श्रीपाल , सत्येंद्र राजपूत ,शुभम गौतम ,चंदन प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!