टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

‘बच्चों’ का वायरल वीडियो निकला फेक – ग्लास में था पानी, TI केके पटेल ने की काउंसलिंग

वायरल रील का सच: बच्चों ने कहा 'पानी पी रहे थे', बड़वारा पुलिस ने समझाया

बड़वारा: डिस्पोजल ग्लास वाली रील वायरल, बच्चों ने कहा ‘पानी था, शराब नहीं’ – TI केके पटेल ने दी समझाइश

 

कटनी।* बड़वारा क्षेत्र अंतर्गत गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ बच्चे डिस्पोजल ग्लास में लिक्विड डालकर पीते दिख रहे हैं। देखने में ऐसा लग रहा था जैसे बच्चे शराब पी रहे हों। वीडियो वायरल होते ही अभिभावकों में चिंता फैल गई।

*जांच में खुलासा:* बड़वारा पुलिस ने बच्चों को बुलाकर पूछताछ की। बच्चों ने बताया कि वो इंस्टाग्राम के लिए रील बना रहे थे। ग्लास में शराब नहीं, बल्कि पानी था।

 

BYTE – बच्चा:*

“और जो वीडियो वायरल हो रहा है ये वीडियो एक गांव का है। इसमें कुछ बच्चे दिख रहे हैं। इन बच्चों से जब पूछताछ की गई तो बच्चे बताए कि वीडियो बनाते हैं और उसमें पानी भर के ये लोग पी रहे थे।”

 

*थाना प्रभारी का बयान:* 

बड़वारा थाना प्रभारी *के.के. पटेल* ने बताया कि बच्चों को समझाइश देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

 

*BYTE – टीआई के के पटेल, बड़वारा:*

“सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की सूचना मिली थी। जांच में पता चला कि बच्चे इंस्टाग्राम रील के लिए एक्टिंग कर रहे थे। ग्लास में पानी था, कोई नशा नहीं था। बच्चों और उनके परिजनों को बुलाकर काउंसलिंग की गई है। नाबालिग बच्चों से इस तरह की रील बनवाना गलत है। हम स्कूलों में जाकर बच्चों को जागरूक करेंगे। सोशल मीडिया पर कोई भी वीडियो शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जांच लें।”

*पुलिस की अपील:*

TI पटेल ने कहा कि फेक/भ्रामक वीडियो वायरल करने से बच्चों का भविष्य खराब हो सकता है। अभिभावक अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधि पर नजर रखें।

फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले को रील-शूटिंग का मामला मानकर आगे की कार्रवाई बंद कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!