गिरफ्तारी वारंट के बाद भी “साहबगिरी”: 34/2 आबकारी एक्ट का आरोपी बड़वारा-मझगवा दुकानों का मैनेजर,
कलेक्टर, एसपी से जांच की मांग: वारंटी आरोपी रोहनिया में पैकारी चलवा रहा, बड़वारा,मझगवा दुकानों में स्कैनर गायब

34/2 आबकारी एक्ट में वारंट के बाद भी बड़वारा-मझगवा की सरकारी शराब दुकान मैनेज कर रहा
कटनी/बड़वारा।* रोहनिया गांव में अवैध पैकारी संचालन और आबकारी एक्ट के आरोपी की “साहबगिरी” को लेकर निडर आवाज की पड़ताल में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। स्थानीय निवासी का ऑन-कैमरा बयान और आरोपी की कथित ऑडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर, एसपी से जांच की मांग तेज हो गई है।

पैकार का ऑन-कैमरा बयान*
निडर आवाज टीम ने जब स्थानीय निवासी गुप्ता पैकार से रोहनिया में पैकारी संचालन का सवाल किया तो उन्होंने स्वीकार किया “हां”। कितनी चल रही हैं पूछने पर उनका जवाब था “तीन चल रही हैं, और झल्ला राय की चल रही है”।

*साक्ष्य: वायरल वीडियो-ऑडियो*
निडर आवाज के पास रोहनिया गांव की पैकारी संबंधी बातचीत और आरोपी झल्ला राय की कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है। वायरल ऑडियो में आरोपी “होने दो वीडियो वायरल, कोई दिक्कत है क्या। केस बनेगा और क्या होगा” कहते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो-ऑडियो की सत्यता पुलिस/फोरेंसिक जांच का विषय है।
*34/2 आबकारी एक्ट में वारंट के बाद भी मैनेजमेंट का आरोप*
सूत्रों के अनुसार, उक्त झल्ला राय कुठला थाने में 34/2 आबकारी एक्ट के आरोपी हैं। आरोप है कि दिनांक 15/09/2025 को कुठला थाने में आबकारी एक्ट में मामला दर्ज हुआ था और जनवरी 2026 में न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट भी जारी हो चुका है। इसके बावजूद आरोपी पर बड़वारा और मझगवा शराब दुकानों का मैनेजमेंट संभालने का आरोप है।

*रेट लिस्ट-स्कैनर गायब*
स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी की “कृपा दृष्टि” के कारण आज तक बड़वारा और मझगवा शराब दुकानों में रेट लिस्ट और स्कैनर गायब हैं। आबकारी विभाग के बड़वारा वृत्त प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, किंतु उनका फोन अटेंड नहीं हुआ।

*पुलिस का पक्ष*
इस संबंध में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दाहिया से संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार आरोपी थाना का Most Wanted है और वारंट तामील के प्रयास जारी हैं। जैसे ही TI साहब का बयान प्राप्त होगा, खबर अपडेट कर दी जाएगी।
*कलेक्टर, एसपी से संयुक्त जांच की मांग*
रोहनिया में खुलेआम पैकारी और वारंटी आरोपी के शराब दुकान मैनेजमेंट के आरोपों के बाद सामाजिक संगठनों ने कलेक्टर, एसपी कटनी से आबकारी-पुलिस की संयुक्त जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
नोट
_“निडर आवाज के पास वायरल वीडियो-ऑडियो मौजूद है। इसकी सत्यता पुलिस/फोरेंसिक जांच का विषय है”_




