क्राइममध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

ग्राम भुडसा में अवैध खनन पर लगाम: थाना प्रभारी केके पटेल की टीम ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

लाल-नीला दोनों धराए: बड़वारा में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस का एक्शन, गंगा-विजेंद्र कोल नहीं दिखा पाए कागज

बड़वारा पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

 

कटनी. पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त की हैं।

दिनांक 24 जून 2026 को थाना बड़वारा पुलिस ग्राम गश्त एवं अपराधियों की पतासाजी के दौरान ग्राम भुडसा के नौआ घाट क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इस दौरान एक लाल रंग का बिना नंबर महिंद्रा ट्रैक्टर, जिसके पीछे ट्रॉली में रेत भरी हुई थी, को रोककर जांच की गई। चालक ने अपना नाम गंगा कोल (30 वर्ष), निवासी ग्राम लमकना, थाना बड़वारा बताया।

 

इसी दौरान एक अन्य नीले रंग का पावरट्रैक ट्रैक्टर, जिसके पीछे ट्रॉली में अवैध रेत भरी हुई थी, को भी रोककर जांच की गई। चालक ने अपना नाम विजेंद्र कोल (21 वर्ष), निवासी ग्राम भुडसा, थाना बड़वारा बताया।

दोनों चालकों से रेत परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, लेकिन वे कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया तथा उनके विरुद्ध धारा 106 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

 

विशेष भूमिका – इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक के.के. पटेल, सहायक उपनिरीक्षक महेश प्रताप सिंह एवं आरक्षक अनिल साकेत की विशेष सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!