छिंदवाड़ा से मैहर पदयात्रा पर निकले सांसद बंटी साहू, आज दद्दाधाम में होगा भव्य स्वागत
जनकल्याण की कामना लेकर निकले सांसद विवेक बंटी साहू, 10 जुलाई आज कटनी पहुंचेंगे

छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू कल दद्दाधाम पहुंचेंगे, भाजपा ने किया भव्य स्वागत का आह्वान
*कटनी* आत्मकल्याण, जनकल्याण और प्रदेश की समृद्धि की कामना को लेकर छिंदवाड़ा से मैहर मां शारदा धाम की पदयात्रा पर निकले छिंदवाड़ा सांसद *श्री विवेक बंटी साहू* आज शुक्रवार को कटनी पहुंचेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष *श्री दीपक सोनी टंडन* ने बताया कि सांसद जी अपने सहयात्रियों के साथ आज *10 जुलाई 2026, शुक्रवार सायं 6:30 बजे दद्दाधाम* पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद वे *11 जुलाई शनिवार की प्रातः कटनी से मैहर के लिए प्रस्थान* करेंगे।
*हर साल करते हैं पदयात्रा*
सांसद श्री बंटी साहू प्रत्येक वर्ष आत्मन, जनकल्याण, देश की समृद्धि, प्रदेश व क्षेत्र की उन्नति और सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर पदयात्रा करते हैं। इस बार वे छिंदवाड़ा से मां शारदा धाम, मैहर तक की पदयात्रा पर हैं।
*भाजपा ने किया स्वागत का आह्वान*
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और धर्म प्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे आज सायं 6:30 बजे दद्दाधाम पहुंचकर सांसद श्री बंटी साहू एवं समस्त पदयात्रियों का भव्य स्वागत-अभिनंदन करें। यह जानकारी भाजपा कटनी के महामंत्री *सुखदेव चौधरी* ने दी।
🚩 *कार्यक्रम* 🚩
*दिनांक*: 10 जुलाई 2026, शुक्रवार
*समय*: सायं 6:30 बजे
*स्थान*: दद्दाधाम, कटनी
*अगला पड़ाव*: 11 जुलाई को प्रातः कटनी से मैहर प्रस्थान




