टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति

“गरीब छूटे, रसूखदार जुड़े” – डिठवारा में PM आवास सूची को लेकर हंगामा, आज होगी ग्राम सभा

PM आवास की अस्थाई लिस्ट पर विवाद, अधिकारी बोले "अभी फाइनल नहीं, आपत्ति दे सकते हैं"

PM आवास लिस्ट पर बवाल! ग्रामीण बोले “गरीब छूटे”, अधिकारी बोले “अभी फाइनल नहीं, आपत्ति दे सकते हैं”

 

*कटनी. कन्हवारा/डिठवारा*

प्रधानमंत्री आवास योजना की अस्थाई सूची को लेकर ग्राम पंचायत डिठवारा में विवाद खड़ा हो गया है। गांव के लोगों का आरोप है कि सूची में पात्र गरीबों की जगह रसूखदारों के नाम हैं। वहीं प्रशासन का कहना है कि यह अभी फाइनल सूची नहीं है।

*ग्रामीणों का आरोप: “हक मारा गया“*

ग्राम के अंकुश पांडे ने बताया कि सूची में _पुष्पराज, नागेंद्र, महेंद्र, रमाकांत विश्वकर्मा, फूल सिंह, नरेश सिंह, उमेश सिंह, नंदकुमार पांडेय, सुखेंद्र सिंह_ जैसे लोगों के नाम हैं जिनके पास पहले से पक्का मकान, जमीन और गाड़ी है।

 

आरोप है कि एक ही परिवार के 4-4 लोगों के नाम हैं और जिन्हें पहले आवास मिल चुका है उनके नाम दोबारा जुड़ गए हैं। अंकुश ने कहा _”सबसे ज्यादा अन्याय छैगरा टोला के गरीबों के साथ हुआ है। जो झोपड़ी में रह रहे हैं उनके नाम नहीं हैं।”_

*सचिव और अधिकारी का पक्ष*

मामले पर ग्राम पंचायत डिठवारा के सचिव *मनीष परोहा* का कहना है कि _”मैंने गांव वालों के साथ मिलकर सर्वे किया है। इसके बाद सत्यापन पंचायत समन्वयक अधिकारी ने किया है। मेरे तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ी गई।”_

 

वहीं पंचायत समन्वयक अधिकारी *अनिरुद्ध परोहा* ने स्पष्ट किया कि _”यह अभी कोई फाइनल लिस्ट नहीं है। आगामी समय में और जमीनी सर्वे होगा तब फाइनल लिस्ट जारी होगी। आज ग्राम सभा का आयोजन भी है, जिन्हें आपत्ति लगानी हो वो लगा सकते हैं।”_

*अब क्या होगा?*

अधिकारी के बयान के बाद अब सभी की नजरें आज होने वाली ग्राम सभा और आगे होने वाले जमीनी सत्यापन पर टिकी हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि फाइनल लिस्ट बनने से पहले वास्तविक जरूरतमंदों का नाम जोड़ा जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!