नशे पर कुठला पुलिस का वार: चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में 10 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
TI अखलेश दाहिया के मार्गदर्शन में बिलहरी पुलिस का एक्शन, 1.5 लाख का गांजा जप्त, आरोपी जेल भेजा

बिलहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फायरिंग रेंज के पास से 10 किलो गांजा बरामद, डिंडौरी का तस्कर गिरफ्तार
*कटनी।* समाज को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत *कुठला थाना क्षेत्र की बिलहरी पुलिस* को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान *10 किलो अवैध गांजा* के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब *1.5 लाख रुपये* बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा* के निर्देश और *ASP कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया* व *थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया* के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
*कैसे हुई गिरफ्तारी*
*चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय* ने बताया कि दिनांक *11/07/2026* को बिलहरी पुलिस मुरावल चौराहा से बड़खेरा रोड पर फायरिंग रेंज के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। तभी एक युवक हाथ में नीले-सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह छिपने का प्रयास करने लगा, जिस पर संदेह होने पर घेराबंदी कर पकड़ा गया।
तलाशी लेने पर बोरे में हरे रंग का कलीयुक्त पत्तीदार एवं तीक्ष्ण गंध वाला पदार्थ मिला। जांच में वह *गांजा* निकला। तौल पर कुल *10 किलोग्राम गांजा* बरामद हुआ।
*आरोपी की पहचान*
गिरफ्तार आरोपी की पहचान *गोया पवार पिता सबग पवार उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पड़रिया कला थाना शाहपुरा जिला डिंडौरी हाल ग्राम दरोडी थाना बरही जिला कटनी* के रूप में हुई है।
*NDPS में मामला दर्ज, भेजा जेल*
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ *अपराध क्रमांक 595/26 धारा 8, 20 NDPS Act* के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करने के बाद *न्यायिक अभिरक्षा में जेल* भेज दिया गया है।
*टीम की भूमिका*
इस पूरी कार्रवाई में *थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया, चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि दामोदर राव, प्रआर. भरत विश्वकर्मा, आर. उमाकांत तिवारी, दिलकेश्वर सिंह, लव उपाध्याय, सौरभ जैन, सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी* की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे के कारोबार में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।




