टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

अखिलेश दाहिया, सुदेश समन, आशीष शर्मा समेत 10 पुलिसकर्मी TI बने, SP कार्यालय में हुआ सम्मान

कटनी: TI की वर्दी मिलते ही SP ने दी चेतावनी - "भ्रष्टाचार और लापरवाही बर्दाश्त नहीं" 10 अफसर सम्मानित

कार्यवाहक निरीक्षक से निरीक्षक एवं उप निरीक्षक से निरीक्षक पदोन्नति पर दी शुभकामनाएं, कर्तव्यों के निर्वहन हेतु किया प्रेरित

 

*कटनी* . आज दिनांक 15.07.26 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिला कटनी के कार्यवाहक निरीक्षक से निरीक्षक पद पर श्रीमती राखी पाण्डेय, श्री अखिलेश दाहिया, श्री सुदेश समन, श्री आशीष शर्मा, श्रीमती महिमा रघुवंशी, श्री शाहिद खान, श्री शैलेन्द्र सिंह यादव, श्री रितेश शर्मा एवं उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदौन्नत श्रीमती रश्मि सोनकर का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) ने पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों में वृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्षता, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनसेवा और कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया।

उक्त कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक श्री रत्नेश मिश्रा उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!