मध्य प्रदेशराजनीति

गुलमोहर गार्डन हुआ नीला: भीम आर्मी के स्थापना दिवस में उमड़ा जनसैलाब

भीम आर्मी कटनी ने 11वें साल में ली बहुजन हक की लड़ाई आगे बढ़ाने की शपथ

भीम आर्मी भारत एकता मिशन कटनी का 11वां स्थापना दिवस एवं अधिवेशन समारोह गुलमोहर गार्डन में धूमधाम से मनाया गया

 

*कटनी।* भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला कटनी के तत्वाधान में संगठन का *11वां स्थापना दिवस एवं अधिवेशन समारोह* रविवार को गुलमोहर गार्डन, कटनी में बड़े ही उत्साह, गरिमा एवं सामाजिक एकता के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में *चंद्रभान बौद्ध जी, जबलपुर संभाग अध्यक्ष* उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता *संदीप चौधरी, जिला अध्यक्ष कटनी* ने की।

*पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति*

इस अवसर पर संगठन के जिला एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

जिनमें प्रमुख रूप से *तीरथ प्रसाद चौधरी – संभाग उपाध्यक्ष, साजन दास – जिला महासचिव, राजकुमार चौधरी – जिला कोषाध्यक्ष, रमन चौधरी – जिला सचिव, सुनील चौधरी – जिला सचिव एवं ढीमरखेड़ा तहसील प्रभारी, विपुल चौधरी – नगर अध्यक्ष* शामिल रहे।

वहीं *धर्मेंद्र चौधरी – तहसील अध्यक्ष रिठी, अनुज चौधरी – तहसील अध्यक्ष विजयराघवगढ़, शिवम बुनकर – तहसील सचिव बड़वारा, सत्येंद्र चौधरी – पूर्व महामंत्री* सहित विनोद चौधरी, शंकर चौधरी, गेंदा चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, ओमकार चौधरी, जितेंद्र चौधरी, रजनीश चौधरी, विवेक चौधरी, विकास चौधरी, रितिक चौधरी, प्रमोद चौधरी, राम सजीवन चौधरी, धनेंद्र चौधरी, अनुराग चौधरी, कोदूलाल चौधरी, अनिल चौधरी, अमित चौधरी, मुन्ना चौधरी, संजीत चौधरी, मनीष चौधरी, त्रिवेकी चौधरी, संजू चौधरी, संजय चौधरी, नीलू चौधरी, नीरज चौधरी, संकेत चौधरी, महेंद्र चौधरी, दीपक चौधरी एवं रविशंकर चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

*संगठन की एकता और संघर्ष का संकल्प*

कार्यक्रम में वक्ताओं ने संगठन की एकता, भाईचारे, सामाजिक न्याय एवं बहुजन समाज के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।

इस दौरान *”जय भीम • जय संविधान • सेवा जोहार”* और *”संगठन मजबूत — समाज मजबूत, एकता • संघर्ष • संविधान”* के नारे गूंजते रहे।

कार्यक्रम का समापन जय भीम और जय संविधान के जयकारों के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!