कटनी से बाबा धाम के लिए रवाना हुए सैकड़ों बम, मुस्लिम कावड़िए भी बने जुलूस का हिस्सा
गिरजा घाट से निकला विशाल कांवड़ जुलूस 51 फिट की कावड़, कालका माई की झांकी और हर-हर महादेव के जयकारे

कटनी: बोल बम समिति का विशाल कांवड़ जुलूस, भगवा में सजे सैकड़ों भक्त बाबा बैद्यनाथ के लिए रवाना`
*कटनी।*सावन के पवित्र महीने में कटनी गिरजा घाट बोल बम समिति द्वारा विशाल कांवड़ जुलूस का आयोजन किया गया। “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा।

गिरजा घाट से स्टेशन तक शिवमय हुआ कटनी
जुलूस गिरजा घाट मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां मध्य रात्रि को सैकड़ों कावड़िए बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए।

भगवा वस्त्र, सिर पर पगड़ी और कंधे पर कांवड़ लिए श्रद्धालुओं की टोली देखते ही बन रही थी। हाथों में डमरू, त्रिशूल और शिवलिंग वाली विशाल कावड़ जुलूस की शोभा बढ़ा रही थी।
*आकर्षण का केंद्र बनीं झांकियां*
जुलूस में 51 फिट की विशाल कावड़ के साथ कालका माई की भव्य झांकी सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रही। फूलों, लाइटों और चांदी के मुकुट से सजी माता की झांकी के सामने भक्त शीश झुकाते नजर आए।
*भाईचारे की मिसाल*
इस आयोजन की सबसे खास बात रही गंगा-जमुनी तहजीब। जुलूस में मुस्लिम समुदाय के कावड़िए भी शामिल हुए और बाबा के जयकारे लगाते हुए बाबा धाम के लिए रवाना हुए। इसने पूरे शहर को एकता का संदेश दिया।

स्टेशन पर पहुंचकर सभी कावड़ियों ने समूह फोटो खिंचवाई और फिर बाबा के दरबार की ओर प्रस्थान किया। प्रशासन और समिति द्वारा कावड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।




