करुआ रोड का निर्माण अधूरा, हल्की बारिश में ही कीचड़ से नर्क बना जीवन
जून में लगा काम बीच में बंद, करुआ रोड पर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश

कन्हवारा के करुआ रोड पर कीचड़-गड्ढे, बच्चे-लेबर गिर रहे, जिम्मेदार मौन
*कटनी।*कन्हवारा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित करुआ रोड का निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने से स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। हल्की सी बरसात के बाद ही पूरा रास्ता कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो गया है, जिससे आमजन का निकलना मुश्किल हो गया है।
संवाददाता द्वारा बनाई गई वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रोड पर जगह-जगह कीचड़ भरा है और पानी जमा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जून के महीने में काम शुरू किया गया था, लेकिन उसके बाद काम बंद कर दिया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया:
*”काम बंद है। जून के महीने में काम लगाए थे और इसके बाद बंद कर दिए। एक आदमी कीचड़ में गिर रहा है। लेबर और पढ़ने वाले बच्चे यहां गिरते हैं। पूरा रास्ता बर्बाद है। नाली भी नहीं बनी। हम लोग खुद चिप डलवाए हैं।”
*समस्या गंभीर*
1. *बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कत*: कीचड़ के कारण स्कूल जाने वाले बच्चे गिर रहे हैं।
2. *नाली अधूरी*: नाली का निर्माण पूरा न होने से पानी भर जा रहा है।
3. *आवागमन ठप*: बीमार और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और जिम्मेदार विभाग से मांग की है कि करुआ रोड का निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, वरना वे आंदोलन के लिए फिर मजबूर होंगे।




