टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति

भरी बरसात में भी उमड़ा आदिवासी जनसैलाब: पूर्व विधायक सौरभ सिंह की मौजूदगी में गूंजे “जय जोहार” के नारे

विश्व आदिवासी दिवस पर कन्हवारा में निकला विशाल जुलूस, शंकर चौक से गूंजे "जय जोहार" के नारे

जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह बोले – आदिवासी समाज देश की रीढ़, हमें उन पर गर्व है

 

कटनी।* *विश्व आदिवासी दिवस* के अवसर पर शनिवार को *ग्राम कन्हवारा* में आदिवासी समाज ने अपनी संस्कृति और एकता का भव्य प्रदर्शन किया। भरी बरसात के बावजूद आदिवासी समाज के सैकड़ों लोग आयोजन में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत *शंकर चौक* से जुलूस के साथ हुई। पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-मांदल और “जोहार” के नारों के साथ निकले जुलूस ने पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय और रोमांचकारी कर दिया।

*कद्दावर नेता की मौजूदगी से बढ़ी रौनक*

आयोजन में *जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सौरभ सिंह* ने विशेष रूप से शिरकत की। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम में और अधिक जोश देखने को मिला।

पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने सभी को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं* देते हुए कहा कि “आदिवासी समाज इस देश की रीढ़ हैउनकी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति प्रेम हम सभी के लिए प्रेरणा है। कांग्रेस पार्टी हमेशा आदिवासी समाज के हक और सम्मान के लिए खड़ी रही है।”

समाज के प्रमुख लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर *राम पांडे मिंटू, गौरव जार, ग्राम सरपंच रतन आदिवासी, गोरे कोल, कोल समाज के अध्यक्ष सुखदेव कोल, विजय कोल, जगन चक्रवर्ती सहित समाज के सैकड़ों गणमान्यजन उपस्थित रहे।

आयोजकों ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि आदिवासी समाज के अधिकारों, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने का संकल्प दिवस है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!