1 महीने में 2 बड़े प्रदर्शन, अजय खटीक ने बदली कटनी NSUI की तस्वीर
🔥 नए जोश, नई टीम: अजय खटीक के 1 महीने के कार्यकाल में NSUI बनी सबसे सक्रिय छात्र संगठन

अंशु मिश्रा के मार्गदर्शन और अजय खटीक के नेतृत्व में बुलंद हुई कटनी NSUI
कटनी। कटनी NSUI को नए जिला अध्यक्ष अजय खटीक के रूप में एक जुझारू नेतृत्व मिला है। कमान संभालते ही अजय खटीक ने छात्रों में नई ऊर्जा का संचार किया है।
पुरानी कचहरी का किया घेराव
जिला अध्यक्ष बनते ही अजय खटीक के नेतृत्व में NSUI ने कटनी में एक वृहद छात्र आंदोलन किया। सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतरे और पुरानी कचहरी का घेराव किया। इस आंदोलन में NSUI प्रदेश अध्यक्ष चौकसे और युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा उर्फ अंशु प्रमुख रूप से शामिल हुए।

प्रशासन ने आंदोलन को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और कुछ छात्र नेताओं को हिरासत में भी लिया गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ रहे थे और पुलिस ने उन्हें पकड़कर वाहन में बिठाया।
NKJ रेलवे स्कूल में शिक्षकों की कमी का मुद्दा
इसी तरह अजय खटीक ने NKJ केंद्रीय रेलवे विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर भी प्रदर्शन किया। उन्होंने स्कूल प्रशासन और रेलवे प्रशासन को इस समस्या को हल करने के लिए 1 माह का अल्टीमेटम दिया है।

राजनीतिक गुरु को बताया श्रेय का कारण
मीडिया से बात करते हुए जिला अध्यक्ष अजय खटीक ने कहा कि वे आज जो भी मुकाम पर हैं उसके पीछे उनके राजनीतिक गुरु दिव्यांशु मिश्रा (अंशु) का मार्गदर्शन है। उन्हीं के दिशा-निर्देश में वे छात्रहित के आंदोलन चला रहे हैं।




