टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति

लोकतंत्र शर्मसार: 9 दिन से खामोश SDM कार्यालय, 4 घंटे बाद मजबूरी में PSO ने लिया ज्ञापन

4 घंटे धूप में बैठे रहे ग्रामीण, SDM बोले- "कार्यालय आओ", PSO अनिरुद्ध परोहा ने लिया ज्ञापन

ब्रेकिंग न्यूज कटनी: SDM की की चुप्पी पर बवाल, 4 घंटे बाद PSO अनिरुद्ध परोहा ने लिया कन्हवारा ग्रामीणों का ज्ञापन, SDM बोले – “कार्यालय आकर दो” 

 

*कटनी, 20 मई 2026:* ग्राम पंचायत कन्हवारा में 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सुबह 11 बजे से धरने पर बैठे ग्रामीणों का ज्ञापन लेने 4 घंटे बाद प्रशासन हरकत में आया। SDM कटनी के 21 दिन से आवेदन पर चुप रहने और धरना स्थल पर कोई अधिकारी न भेजने के बाद, दोपहर 3:15 बजे जनपद पंचायत कटनी के PSO *अनिरुद्ध परोहा* मौके पर पहुंचे और महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन स्वीकार किया।

oplus_0

आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे *OBC महासभा के जिला अध्यक्ष बी के पटेल* ने जब SDM कटनी से दूरभाष पर पूछा कि _”पूर्व में 12 मई को आवेदन देने के बावजूद ज्ञापन लेने कोई अधिकारी क्यों नहीं पहुंचा?”_ तो SDM का जवाब था – *”ज्ञापन लेने के लिए हम कार्यालय में बैठे हैं, कार्यालय आकर ज्ञापन दीजिए।”*

ग्राम संघर्ष समिति के जियालाल ने कहा, _”CSP साहब ने लिखित में कहा कि शांतिपूर्ण जुलूस पर आपत्ति नहीं है। लेकिन SDM साहब 9 दिन से न आदेश दे रहे हैं, न फोन उठा रहे हैं। आज 4 घंटे धूप में बैठे रहे। क्या गरीब की फरियाद सुनने SDM कार्यालय में कोई नहीं है?”_

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीण ज्ञापन चस्पा करने की तैयारी कर रहे थे, तभी PSO अनिरुद्ध परोहा पहुंचे और रिसीविंग दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि ज्ञापन तत्काल SDM कार्यालय को अग्रेषित किया जाएगा।

*ग्रामीणों के आरोप:*

1. *21 दिन से चुप्पी:* 12 मई के आवेदन पर SDM ने कोई आदेश नहीं दिया।

2. *CSP vs SDM:* CSP की हरी झंडी के बाद भी SDM खामोश क्यों?

3. *मौके पर नहीं आए:* SDM ने फोन पर कहा “कार्यालय आओ”, लेकिन धरना स्थल पर 4 घंटे तक कोई अधिकारी नहीं भेजा।

4. *फोन न उठाना:*  कॉल रिसीव नहीं किए गए।

*15 दिन का अल्टीमेटम:*  

ज्ञापन में राज्यपाल से मांग की गई है कि 8 सूत्रीय मांगों पर 15 दिवस में ठोस कार्रवाई हो। चेतावनी दी गई है कि कार्रवाई नहीं हुई तो कलेक्ट्रेट का घेराव होगा।

oplus_0

*8 प्रमुख मांगें:*

1. करुआ रोड निर्माण 2. नाली घोटाला EOW जांच 3. आदिवासी बस्ती सड़क 4. झोलाछाप डॉक्टर पर FIR 5. मेला मैदान ट्रांसफार्मर घोटाला 6. गौवंश की मौत पर केस 7. लाड़ली बहना योजना में नाम जोड़ना 8. अवैध शराब पर कार्रवाई

oplus_0

आयोजकों ने बताया कि धरना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत शांतिपूर्ण था। रिसीविंग लेने के बाद शाम 4 बजे धरना समाप्त कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!