राष्ट्र पहले: स्वतंत्रता दिवस के कारण टला कर्मचारियों का आंदोलन, नई तारीख जल्द घोषित होगी
लघु वेतन कर्मचारियों का 14 अगस्त का ज्ञापन कार्यक्रम स्थगित, तिरंगा यात्रा के चलते लिया फैसला

पूर्णेष ऊईके: “राष्ट्रीय पर्व का सम्मान जरूरी, आंदोलन मजबूती से जारी रहेगा”
कटनी। म.प्र. लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा कटनी* ने 14 अगस्त 2026 को प्रस्तावित ज्ञापन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। संघ ने यह निर्णय स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में आयोजित होने वाले तिरंगा यात्रा और राष्ट्रीय कार्यक्रमों को देखते हुए लिया है।
संघ के जिलाध्यक्ष पूर्णेष ऊईके ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संघ के प्रांताध्यक्ष माननीय श्री महेंद्र शर्मा जी के निर्देशानुसार द्वितीय चरण के अंतर्गत 14 अगस्त को प्रदेश के माननीय जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपे जाने का कार्यक्रम तय था।
लेकिन 14 अगस्त को शासन द्वारा प्रदेशभर में तिरंगा यात्रा एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की व्यस्तता को देखते हुए ज्ञापन कार्यक्रम को स्थगित किया जाता है।
*पूर्णेष ऊईके* ने कहा “हमारा आंदोलन नियमितीकरण की मांग को लेकर है, लेकिन राष्ट्रीय पर्व और तिरंगे का सम्मान सर्वोपरि है। संगठन अनुशासन के साथ आंदोलन को आगे बढ़ाएगा।”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ज्ञापन कार्यक्रम की *आगामी तिथि, स्थान एवं विस्तृत कार्ययोजना* पृथक से जारी की जाएगी।
संघ ने सभी लघु वेतन कर्मचारियों से अपील की है कि वे 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा और स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
जारीकर्ता: पूर्णेष ऊईके, जिलाध्यक्ष
मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ, कटनी




