टॉप न्यूज़देशधर्ममध्य प्रदेश

धर्ममय हुआ क्षेत्र, आज कथा की पूर्णाहुति और भंडारे के साथ होगा शिवलिंग निर्माण का समापन

श्रीराम कथा के समापन पर आज होगा हवन और पूर्ण आहुति, पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आखिरी दिन

आज शिवलिंग निर्माण का अंतिम दिन, हवन पूजन के साथ श्रीराम कथा की पूर्ण आहुति और विशाल भंडारा

 

कटनी/ कन्हवारा क्षेत्र में चल रही संगीतमय श्रीराम कथा आज अपने अंतिम पड़ाव पर है। कथा के समापन के अवसर पर आज विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया है।

आज पार्थिव शिवलिंग निर्माण का अंतिम और विशेष दिवस है। शिवभक्तों द्वारा बड़ी संख्या में शिवलिंग निर्माण कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की जा रही है।

कार्यक्रम के अनुसार आज प्रातः काल से हवन-पूजन का आयोजन होगा, जिसके पश्चात दोपहर में श्रीराम कथा की पूर्ण आहुति की जाएगी। कथा की पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है।

oplus_0

आयोजक समिति ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, ग्रामवासियों और नगरवासियों से सपरिवार पधारकर हवन-पूजन में शामिल होने, कथा की पूर्णाहुति का पुण्य लाभ लेने और भंडारा प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

कार्यक्रम विवरण –

शिवलिंग निर्माण अंतिम दिवस एवं हवन – प्रातः काल से

– श्रीराम कथा पूर्ण आहुति – सुबह 10 बजे से 

– विशाल भंडारा – आहुति के तुरंत बाद 2 बजे से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!